बलरामपुर: फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पलटू राम द्वारा फीता काट कर किया
फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सदर पलटू राम द्वारा फीता काट कर किया गया।इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को फाइलेरिया मुक्ति अभियान के संबंध में शपथ दिलाई गई,तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विधायक पलटू राम द्वारा डीइसी दवा खा कर अभियान की शुरुआत की गयी।