बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 25 गिरफ्तार, वाहन अधिनियम के तहत ₹5000 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | May 25, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त दिख रही है। इस क्रम में रविवार एवं सोमवार की दरमियानी रात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में कुल 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में अलग-अलग वाहनों से ₹5000 जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में हत्या के प्रयास के मामले समेत अन्य है।