बदायूं: शहर के मुख्य डाकघर के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय की हुई मौत
Budaun, Budaun | Sep 29, 2026 बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मुख्य डाकघर के सामने सोमवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय हेमेंद्र पटेल (30) की मौत हो गई। बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के गुराई गांव निवासी हेमेंद्र एक कंपनी में डिलीवरी का काम करते थे। सोमवार रात काम खत्म कर बाइक से घर लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।