गुना नगर: गुना पहुंचे प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, कहा- 10 मई गुना के लिए ऐतिहासिक दिन
एमपी के खाद्य नागरिक आपूर्ति और जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 9 मई शाम को गुना पहुंचे। दशहरा मैदान में 10 मई को होने वाले मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उद्योगपति गौतम अडानी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। प्रभारी मंत्री ने कहा, 10 मई गुना के लिए ऐतिहासिक दिन है, संभाग के पहले सीमेंट प्लांट से रोजगार बढ़ेगा।