शिवपुरी नगर: झांसी का शातिर वारंटी किशन ढीमर शिवपुरी से गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट और लूट में था वांछित
शिवपुरी शहर के देहात थाना और कोतवाली थाना क्षेत्र के गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी आर्म्स एक्ट और लूट के मामलों में वांछित था, जिसे पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी की पहचान किशन पुत्र हर प्रसाद ढीमर उम्र 28 साल के रूप में हुई है।