गोपालगंज: पटना में शिक्षा मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों की रहेगी विशेष भूमिका, शिक्षकों ने लिया निर्णय
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष गोपालगंज के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक में संकल्प सभा का आयोजन कर पटना में दिनांक 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी जी के अभिनंदन समारोह में भाग लेने तथा ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित कराने तथा सफल बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया।