बलरामपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन को लेकर विशेष अभियान के संबंध में की बैठक
11 अप्रैल शुक्रवार 1 बजे माध्यमिक विद्यालय में नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम द्वारा नए सत्र में तहसीलवार सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों से कक्षा 8 पास छात्रों का कक्षा 9 में नामांकन कराए जाने की समीक्षा की गई। कक्षा 8 से पास छात्रों की माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन की कम संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए , नामांकन में तेजी लाने को कहा।