बलरामपुर: बिनुहनी में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत
10 अप्रैल गुरुवार की बीती रात लगभग 12 बजे अचानक आई तेज आंधी में बिनुहनी में नीम का पेड़ गिर गया जिसके नीचे बंधी भैंस की मौत हो गई। भैंस स्वर्गीय लोदी यादव की पत्नी फूलमती की थी जो दूध बेचकर गुजारा करती थी उनकी आजीविका की स्रोत था। आंधी पानी से क्षेत्र में सरसों व गेहूं के फसलों को भी नुकसान हुआ है।