फतुहा: भिखुआ गांव के खाताधारक के खाते से जालसाजों ने ₹1,24,000 उड़ाए
Fatwah, Patna | May 25, 2026 भिखुआ गांव निवासी रजकिशोर कुमार की खाते से जलसाजो ने 124000 रूपये उड़ा लिया है। इस सम्बन्ध में पीड़ित राज किशोर कुमार ने पटना साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाया है। बताया जाता है कि एक शख्स ने राज किशोर कुमार के मोबाइल पर फोन कर अपने आप को प्रखंड कर्मी बताते हुए किसान निधि कि राशि भेजने की बात कहकर आधार,एटीएम,ओटीपी की जानकारी लेकर खाता से पैसा निकाल लिया है।