मुरैना नगर: 13 साल बाद खुली बांके बिहारी मंदिर की दान पेटी, निकला आस्था का खजाना,30,639 रुपये के साथ मिलीं मन्नतों से भरी पर्चियां।
मुरैना शहर के श्री बांके बिहारी मंदिर की करीब 13 साल बाद दान पेटी खोली गई। कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के निर्देश पर नायब तहसीलदार योगेंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में ढाई घंटे तक गिनती चली। दान पेटी से 30,639 रुपये नकद और श्रद्धालुओं की मन्नतों से भरी पर्चियां मिलीं। जले व कटे नोट भी अलग किए गए। पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई।