ललितपुर: जाखलौन थाने में चली गोली, पुलिस ने हिरासत में लिए युवक के पैर एवं हाथ में लगी, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद के जाखलौन थाने में माल खाने में सर्विस रिवाल्वर जमा करने के दौरान अचानक गोली चल गई।जिसके चलते गोली फर्श से टकराती हुई मकान के विवाद में हिरासत में लिए हुए दो भाइयों में से एक युवक राजाराम पुत्र बालचंद अहिरवार के पैर के टखने एवं हाथ में लगाती हुई निकल गई। उक्त घायल युवक को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।