बाड़मेर: छीतर का पार सहित आसपास के गांव के किसान खराब फसलें लेकर पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Mar 11, 2024 सोमवार को छीतर का पार सहित आसपास के गांव के किसान खराब फसलें लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। वहां कलेक्टर को ज्ञापन देकर गिरदावरी करवाकर फसल मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान का कहना है कि हमने केसीसी और सोसायटी लोन लेकर फसलें बोई थी। लेकिन अब फसलें खराबी से भरना मुश्किल हो गया है। हालांकि सरकार ने बाड़मेर-सांचौर जिले में स्पेशल गिरदावरी करने के निर्देश दिए है।