बाड़मेर: शास्त्री नगर में शादी समारोह में टेंट लगाने आए युवक के साथ हुई मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस
Barmer, Barmer | Mar 11, 2024 शहर के शास्त्री नगर में शादी समारोह में टेंट लगाने आए एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। युवक ने बताया की पीछे से एक गाड़ी आ रही थी तभी वह टेंट का सामान हटाने की कोशिश करने लगा तब तक एक युवक पीछे से आया और मारपीट करने लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।