बाड़मेर: शहर के जसदेर धाम के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Barmer, Barmer | Mar 11, 2024 बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर जसदेर धाम के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर रीको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, ट्रेलर को जब्त कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।