इगलास: इगलास में कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Iglas, Aligarh | Oct 15, 2026 इगलास। कैंटर चालक ने तेजी व लापरबाही से गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के संबंध में घायल के भतीजे के प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस ने मौके से कैंटर को कब्जे में ले लिया है। रामवीर सिंह निवासी नगौला थाना खैर का कहना है कि उसके चाचा प्रेमचंद्र सितारी खेरिया से घर जारहे थे।