आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से लहराया गया तिरंगा
आलमनगर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, थाना परिसर सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। मुख्यालय में कोशिका सबसे बड़ा तिरंगा भी लहराया गया जिसे देखते ही लोगों की आंखों में गजब का चमक देखने को मिला।