सिकंदराराऊ: पुराने डाकखाने के पास चोरों ने मकान पर बोला धाबा, नगदी, जेवरात आदि लेकर हुए फरार
पुराने डाकखाने वाली गली में शीलू देवी अपने पति ललित कुमार व ससुर के साथ किराए के मकान में रहती है। सभी लोग पास में ही अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गए हुए थे। कुछ देर बाद जब घर लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अज्ञात चोरों के द्वारा दिनदहाड़े घर का ताला ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात पर ₹6000 की नगदी आदि लेकर फरार हो गए।