हज़ारीबाग: ₹107 करोड़ की सौगात से बदलेगी हजारीबाग की तस्वीर
हजारीबाग शहर की जनता को जल्द ट्रैफिक जाम और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत मिलने वाली है। भारत माता चौक से सिंदूर बायपास तक करीब 9.8 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास सांसद Manish Jaiswal, विधायक Pradeep Prasad, मेयर Arvind Rana समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया। करीब 107 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना शहर के कई प्रमुख इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ेगी।