सहजनवां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महिला ने पति-पत्नी के आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन फानन में खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।महिला का नाम प्रियंका पत्नी लालमोहन है।