अटरू: अटरू क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तूफानी हवाएं चलीं, बारिश भी हुई
Atru, Baran | Jun 2, 2026 राजस्थान के अटरू ग्रामीण इलाके में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है। क्षेत्र के मायथा, दीवाली, निमोदा, सकतपुर, रिछन्दा, आटोन,मोटूका,समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ तेज गर्जना और बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे कुछ स्थानों पर हल्की व भारी बारिश की भी सूचना है।