बिहार: बिहार शरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त ने बाबा मनीराम की समाधि पर लंगोट चढ़ाया
Bihar, Nalanda | Jul 12, 2025 बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा शनिवार की दोपहर 3:30 बजे बाबा मनीराम के समाधि स्थल पर पहुचकर लंगोट चढ़ाया गया। इस मौके नगर आयुक्त के अलावे नगर निगम के कर्मियो ने पूजा अर्चना किया। बताते चले कि बाबा मनीराम के समाधि स्थल पर 7 दिवसीय लंगोट अर्पण मेला का आयोजन किया गया है जिसमे आम से लेकर खास लोग पहुचकर लंगोट चढ़ाने में जुटे है।