उत्तरकाशी के हनुमान चौक से चोरी की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक शख्स दुकान में पहुंचा और अपनी बातों में दुकानदार को इस कदर उलझाया कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर दुकान से मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन चोर की एक बड़ी गलती पूरी वारदात पर भारी पड़ गई—दुकान में लगा CCTV कैमरा! चोरी की पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tehri, Tehri Garhwal | Sep 12, 2026