मण्डी जोगेंद्रनगर सड़क मार्ग उरला के समीप तालगहर के पास पहाड़ी से मलबा और गाद आने के कारण बाधित हुआ मार्ग अब छोटे और बड़े सभी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। संबंधित विभाग ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है, जिसके बाद इस सड़क पर सामान्य आवाजाही शुरू हो गई है।
हालांकि, लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। यात्रियों को यात्रा से पहले सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।
Mandi, Mandi | Aug 7, 2026