वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर युवक की दिनदहाड़े हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं जबकि मुख्य अभियुक्त हत्यारा अभी फरार है। 28 फरवरी को कॉलेज के बाहर आरोपितों ने होली खेल कर कॉलेज से निकले छात्रों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।