**13 साल से तबेले में बदला सरकारी स्कूल: खेल मैदान पर बंधते मवेशी, विरोध करने पर शिक्षकों को धमकी**
बिहार के मधेपुरा जिले से सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मुरलीगंज प्रखंड की सिंगियान पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रानीपट्टी पिछले 13 वर्षों से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। आरोप है कि विद्यालय परिसर की सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे मवेशियों के तबेले में बदल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में रोजाना गाय और भैंस बांधी जाती हैं। बच्चों के खेल मैदान पर 17 नाद रखे गए हैं, जहां मवेशियों को चारा खिलाया जाता है। इससे पूरा परिसर गोबर, कीचड़ और गंदगी से भर जाता है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और स्कूल के माहौल पर पड़ रहा है।
Bihar, India | Aug 5, 2026