जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के मार्गदर्शन में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, मौहारी भाठा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जिले एवं तालुका स्थित न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों एवं आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने में बताया कि आज प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी दकार्यक्रम में उपस्थित होकर बालिकाओं को जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं-बालिकाओं के अधिकारों से जुड़े कानूनों की सरल एवं सहज जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
LegalAwareness #Mahasamund #NALSA #ᴡᴏᴍᴇɴᴇᴍᴘᴏᴡᴇʀᴍᴇɴᴛ #chhattisgarh
13 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 1, 2026