भीलवाड़ा: मारुति कॉलोनी में 2 वर्षीय मासूम की खेल-खेल में भूलवश ऑल आऊट का सेवन करने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के मारुति कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 10 बजे 2 वर्षीय मासूम ने खेल खेल में भूलवश ऑल आउट का सेवन कर लिया।मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। परिजनों ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मना कर दिया।पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।