मंझनपुर: करारी के रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा का दिया गया बड़ा संदेश, एक घंटा बचा सकता है जिंदगी
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से करारी स्थित डॉ. रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के सभागार में यातायात जागरूकता कार्यक्म आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक टीम के साथ मौजूद रहे और विद्यार्थियों शिक्षकों व परिवहन कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी