मलिहाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा आवास पर खेली होली, भाजपा नेताओं के साथ अबकी बार 400 पार पर की चर्चा
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल के द्वारा अपने दुबग्गा आवास पर होली का त्यौहार मनाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ भी मुलाकात की। लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पर को लेकर भी वहां पर विचार विमर्श और चर्चा की गई और आगे की रणनीति को लेकर भी बातचीत हुई।