करनाल: मतदाता सूची में नाम होने पर 12 में से कोई वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर कर सकते हैं मतदान: सेक्टर 12 में डीसी ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Sep 20, 2024 यदि किसी मतदाता नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके वोटर कार्ड नहीं है तो उसे मायूस होने की कोई जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने 12 वैकल्पिक दस्तावेज निर्धारित किए हैं, जिनमें से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपना वोट डाल सकता है।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है।