🎬 "Silent Crimes" — साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता की एक सशक्त पहल।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म "Silent Crimes" की विशेष स्क्रीनिंग रेव 3 सिनेमा, कानपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेता अन्नू कपूर सहित फिल्म के कलाकार, जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फिल्म के माध्यम से डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
@Uppolice