दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत; स्टूडेंट की मौ#त : 10वीं में लाया था 84 प्रतिशत अंक; तीन घायल, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा। जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड पर गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में स्टूडेंट की मौ#त हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक भी घायल हुए। सभी घायलों को राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सरदारगढ़ खेड़ा निवासी मुकेश कुमार (18) पुत्र जोधाराम चौधरी गुरुवार शाम स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिरे मंदिर रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए।
Jalor, Jalor | Aug 7, 2026