राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा वायरल वीडियो, प्रेसिडेंट द्रोपदी मुर्मू ने बुजुर्ग सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को दिया पदमश्री सम्मान
85 वर्ष से भी ज्यादा उम्र में चंडीगढ़ की सड़कों से कूड़ा उठाकर रेहड़ी में डालकर उसे सही स्थान तक पहुंचाते हुए अक्सर दिख जाने वाले रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सरदार इंद्रजीत सिंह सिद्धू को आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में गरिमापूर्ण सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा। उन्हें यह पदम पुरस्कार स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण और विलक्षण समाजसेवा के लिए दिया गया।
#chandigarh #punjab #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Jun 23, 2026