कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा से शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मेडिकल की छात्रा को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोपी युवक ऐनम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल की छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान आरोपी युवक ऐनम खान से मिली। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी युवक ऐनम खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।