महनार: हसनपुर दक्षिणी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने गरीबों को कंबल बांटे
वैशाली जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत हसनपुर दक्षिणी पंचायत में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत स्थित अपने आवास पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने गरीब, दलित एवं महादलित परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया।