महनार: महनार बाजार में बालू से लदे ट्रक ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, आपूर्ति बाधित
वैशाली जिले के महनार बाजार स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बालू लदे एक ट्रक ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने अचानक बिजली पोल को टक्कर मार दी,