महनार: महनार के पहाड़पुर में पारिवारिक विवाद, बुजुर्ग समेत तीन घायल, पतोह और बेटी पर मारपीट का आरोप
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर वार्ड संख्या 6 में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया है।घटना को लेकर जख्मी बुजुर्ग विश्वनाथ चौधरी ने अपनी पतोह और बेटी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया।