अरनोद: अचलावदा और मोवाई विद्यालयों में निःशुल्क साइकिल वितरण, छात्राओं को मिला प्रोत्साहन
उपखंड क्षेत्र के अचलावदा और मोवाई स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में राज्य सरकार की योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जहां बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।अचलावदा विद्यालय में कार्यक्रम प्रधानाचार्य गोपाल लाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजीत