बागपत: प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर मेवला का हेडपंप खराब होने से बच्चे और शिक्षक तथा ग्रामीण हैं परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jan nis:value=jan nis:enabled=true nis:link/> samsaya
सोमवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार बागपत तहसील क्षेत्र के जवाहरपुर मेवला गांव निवासी सुनील मेवला के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय जवाहरपुर मेवला का हेडपंप पिछले कई सालों से खराब पड़ा है। जिससे स्कूली बच्चे, शिक्षक और ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हेडपंप को ठीक कराने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं।