बागपत: जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री कल्याण सिंह पर फायरिंग मामले में कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं ने SP से की शिकायत
सोमवार को करीब साढे 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार बली निवासी व जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री कल्याण सिंह के मुताबिक वह गत 22 अप्रैल की शाम करीब साढे सात बजे अपने चाचा और श्रमिकों का खाना लेकर अपने फार्म हाउस रामपुर जा रहा था। जब वह मीतली रजवाहे के निकट पहुंचने पर तीन युवकों ने फायरिंग की।