बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से लगाई गुहार
सोमवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक गत 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे एक युवक उसकी किशोरी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी बेटी घर से 20 हजार रुपये और सोने चांदी आभूषण अपने साथ लेकर चली गई थी। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने फोन करके कहा कि तेरी बेटी मेरे पास है।