बागपत: ललियाना गांव में खाना बनाते समय एक महिला को पड़ा दौरा, चेहरे पर सब्जी गिरने से महिला जली
सोमवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार ललियाना गांव निवासी संदीप के मुताबिक पत्नी पूजा घर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान महिला को दौरा पड़ गया। इसी दौरान महिला के चेहरे पर सब्जी गिर गई। महिला का चेहरा जल गया। शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलाना ले जाया गया।