आंवला: आंवला से अलीगंज मार्ग पर पुलिया के समीप पलटा डंपर, एक घायल।
आंवला से अलीगंज मार्ग पर बुधवार को सुबह पुलिया के समीप नहर में काम करते हुए, नहर में डंपर पलट गया। जिसमें युसुफ निवासी पटवारी नगला अलीगढ़ घायल हो गया। घायल अवस्था में यूसुफ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया।