सेन पश्चिम पारा स्थित करौली शंकर आश्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार 11:00 बजे वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया। विवादों से घिरे रहने वाले आश्रम के महंत संतोष भदौरिया ने एक बार फिर से वायरल वीडियो में साइंस को चुनौती देते हुए मुर्दे में जान डालने का दावा किया।