Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस! MP News Indore #MPNews #bashirbadr #shayari

Madhya Pradesh, India | May 28, 2026

MORE NEWS

भाजपा प्रत्याशी ने स्वीकार की हार
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की.. अपनी हार...
मतगणना स्थल पर पहुंचे आशुतोष तिवारी.. मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं... आशुतोष तिवारी ने कहा हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।
#elections #ByElections #datia

भाजपा प्रत्याशी ने स्वीकार की हार दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की.. अपनी हार... मतगणना स्थल पर पहुंचे आशुतोष तिवारी.. मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं... आशुतोष तिवारी ने कहा हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। #elections #ByElections #datia

Sheopur, Sheopur | Aug 3, 2026

श्योपुर साइबर पुलिस ने खोजे 40 गुम मोबाइल, करीब 6 लाख रुपये के फोन लौटाए ,श्योपुर, 3 अगस्त। श्योपुर पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि जिले के नागरिकों द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भैरिया एवं डीएसपी मुख्यालय पी.एन. गोयल के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से विभिन्न जिलों एवं राज्यों की पुलिस के समन्वय से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी है और शेष लंबित आवेदनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।

इस अभियान में साइबर सेल के आर. राजबलराम, आर.487 योगेश शर्मा, म.आर.598 त्रिपल पाठक एवं आर.258 धर्मेंद्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

श्योपुर साइबर पुलिस ने खोजे 40 गुम मोबाइल, करीब 6 लाख रुपये के फोन लौटाए ,श्योपुर, 3 अगस्त। श्योपुर पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन खोजने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि जिले के नागरिकों द्वारा मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भैरिया एवं डीएसपी मुख्यालय पी.एन. गोयल के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से विभिन्न जिलों एवं राज्यों की पुलिस के समन्वय से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए। पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी है और शेष लंबित आवेदनों पर भी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। इस अभियान में साइबर सेल के आर. राजबलराम, आर.487 योगेश शर्मा, म.आर.598 त्रिपल पाठक एवं आर.258 धर्मेंद्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Sheopur, Sheopur | Aug 3, 2026

एसपी ने किया महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण
काउंसलिंग हॉल को अपडेट करने के निर्देश
-----
पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने काउंसलिंग हॉल को ओर अधिक अपडेट करने के निर्देश रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश शर्मा को दिये। 

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने महिला थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और संधारित किये जाने वाले रिकार्ड रजिस्टरो का अवलोकन किया। इसके साथ ही दर्ज अपराधों में अब तक हुई कार्यवाही और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती यासमीन खान सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Madhya Pradesh Police 
SP Sheopur 
#JansamparkMP
#sheopur

एसपी ने किया महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण काउंसलिंग हॉल को अपडेट करने के निर्देश ----- पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित महिला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने काउंसलिंग हॉल को ओर अधिक अपडेट करने के निर्देश रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश शर्मा को दिये। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने महिला थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान विभिन्न दस्तावेजों और संधारित किये जाने वाले रिकार्ड रजिस्टरो का अवलोकन किया। इसके साथ ही दर्ज अपराधों में अब तक हुई कार्यवाही और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती यासमीन खान सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police SP Sheopur #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

छोटी कॉलोनी में 75 घरो में लार्वा सर्वे
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में विकासखंड कराहल के ग्राम छोटी कॉलोनी में बुखार के मरीजों की सूचना प्राप्त होने पर विशेष मलेरिया नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान 20 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। साथ ही 75 घरों का लार्वा सर्वेक्षण किया गया तथा 17 घरों में पायरेथ्रम स्पेस स्प्रे किया गया। जलभराव वाले स्थानों एवं पानी की गलियों में टेमेफोस का छिड़काव, डलवाने की कार्यवाही भी की गई।

स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच अवश्य कराएं तथा मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर चिकित्सक के परामर्श अनुसार पूरा उपचार लें। साथ ही सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, नीम की पत्तियों का धुआँ कर मच्छरों से बचाव करें, घर के आसपास जलभराव न होने दें, आवश्यकतानुसार जमे हुए पानी में जले हुए इंजन का तेल डालें, पानी के बर्तनों को ढककर रखें तथा कूलर एवं पानी की टंकियों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कर उनका उपयोग करें।

अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गोड, आशा सहयोगिनी श्रीमती प्रतिमा प्रभाकर एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती पाठक उपस्थित रहीं।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

छोटी कॉलोनी में 75 घरो में लार्वा सर्वे ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में विकासखंड कराहल के ग्राम छोटी कॉलोनी में बुखार के मरीजों की सूचना प्राप्त होने पर विशेष मलेरिया नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान 20 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। साथ ही 75 घरों का लार्वा सर्वेक्षण किया गया तथा 17 घरों में पायरेथ्रम स्पेस स्प्रे किया गया। जलभराव वाले स्थानों एवं पानी की गलियों में टेमेफोस का छिड़काव, डलवाने की कार्यवाही भी की गई। स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच अवश्य कराएं तथा मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर चिकित्सक के परामर्श अनुसार पूरा उपचार लें। साथ ही सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, नीम की पत्तियों का धुआँ कर मच्छरों से बचाव करें, घर के आसपास जलभराव न होने दें, आवश्यकतानुसार जमे हुए पानी में जले हुए इंजन का तेल डालें, पानी के बर्तनों को ढककर रखें तथा कूलर एवं पानी की टंकियों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कर उनका उपयोग करें। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गोड, आशा सहयोगिनी श्रीमती प्रतिमा प्रभाकर एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती पाठक उपस्थित रहीं। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण
साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश 
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एन.सक्सेना, आरएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह धाकड़ आदि उपस्थित रहे। 

एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान जनरल ओपीडी का अवलोकन किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में आने वाले रोगियों के परिजनों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, आईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, एसएनसीयू, मेटरनिटी वार्ड, बर्न यूनिट, सेंट्रल मेडिकल लैब, औषधी भंडार, पीएम जन औषधी केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने रोगियों को अस्पताल से दी जाने वाली दवाईयों की व्यवस्था का अवलोकन भी किया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एन.सक्सेना, आरएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह धाकड़ आदि उपस्थित रहे। एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान जनरल ओपीडी का अवलोकन किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में आने वाले रोगियों के परिजनों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, आईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, एसएनसीयू, मेटरनिटी वार्ड, बर्न यूनिट, सेंट्रल मेडिकल लैब, औषधी भंडार, पीएम जन औषधी केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने रोगियों को अस्पताल से दी जाने वाली दवाईयों की व्यवस्था का अवलोकन भी किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026