ग्वालियर पुलिस की जांच प्रक्रिया अब और हाईटेक होगी। शनिवार दोपहर 12:30 बजे कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त 650 ई-विवेचना टैबलेट विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गए, जिससे केस जांच में तेजी और पारदर्शिता आएगी।