लोहाघाट: नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार में दुकानों के आगे व्यापारियों के वाहन खड़े होने पर होगी चालानी कार्रवाई
नगर के स्टेशन बाजार में दुकानों के आगे रोजाना दुपहिया वाहनों के खड़े होने पर ग्राहकों को दुकानों में जाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। जिसमें नगर के वरिष्ठ व्यापारी हरीश चन्द्र पांडेय, दिनेश ढेक, दीपक राय, हेमंत राय, बंटी सक्सेना आदि कई व्यापारियों ने कहा कि दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से उनका व्यापार चौपट हो रहा है।