लोहाघाट: सुई बिशंग़ के परस्पर सहयोग से चल रहे अषाढी वायुरथ महोत्सव का मां भगवती की वायुरथ यात्रा के साथ हुआ समापन
शनिवार को रक्षा बंधन पर्व पर वायुरथ महोत्सव के दौरान चारद्योली के समस्त आयुधों को आदित्य महादेव मंदिर में लाया गया। देवडांगरों ने गद्दी लगाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मंदिर में पारंपरिक पूजा संपन्न होने के बाद सभी देवडांगरों को अंग वस्त्र भेंट किए गए। दोपहर करीब ढाई बजे गुप्त प्यौली को सुंई के आदत्यि महादेव मंदिर में परिक्रमा के बाद कड़ाई मंदिर ले गए।