लोहाघाट: नगर लोहाघाट में भारी बारिश के कारण राखी का त्यौहार पड़ा फीका, बारिश से दुकानों में नहीं बिकी राखी
शुक्रवार को दोपहर दो बजे नगर के दुकानदार जगदीश गोरखा, मोहम्मद असद, किशोर चतुर्वेदी, रफीक अहमद, महेश सिंह आदि ने बताया कि लगातार कई दिनों से बारिश होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी दुकानों में बीते साल की अपेक्षा राखी की बिक्री बहुत कम हुई है। इस बार माल बहुत डंप पड़ गया है।