लोहाघाट: नगर लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
रविवार को कथा के मुख्य संयोजक पूर्व शिक्षाविद नाथू राम राय के संयोजन में लोगों ने ऋषेश्वर मंदिर से नगर लोहाघाट के विभिन्न स्थानों से होते हुए हथरंगिया के सर्वदेव मंदिर, हनुमान मंदिर से कथा स्थल ऋषेश्वर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। पूजा अर्चना प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय और नवीन बगौली ने की। दोपहर ढाई बजे से कथा वाचक शिवभवन त्रिपाठी ने कथा का वाचन किया।